ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

दरभंगा के बाद अब यहां लहराया मुहर्रम में फिलिस्तीनी झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

15-Jul-2024 01:55 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: दरभंगा में पिछले दिनों फिलिस्तीनी झंडा लहराने के बाद हड़कंप मच गया है। अब नवादा में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। मुहर्रम के जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराया गया है। मजार पर चादरपोशी करने जा रहे मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में तरह-तरह के झंडे लिए हुए थे, उनके हाथों में फिलिस्तीनी झंडा देखा गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 


दरअसल, नवादा में मुहर्रम पर्व के दौरान मजार पर चादरपोशी करने जा रहे जुलूस में युवकों के द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जुलूस में कुछ युवकों के द्वारा फिलिस्तीनी झंडा लहराया जा रहा है। 


झंडा लहराए जाने के बाद स्थानीय पुलिस काफी एक्टिव हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी ये भी मिली है कि उस झंडे को भी पुलिस ने एक घर से जब्त कर लिया है। पिछले दिनों मुहर्रम पर्व के दौरान दरभंगा में भी इसी तरह का मामला सामने आया था।


पूरे मामले पर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि कल रात उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि बगैर प्रशासन के इजाजत के एक जुलूस निकल जा रहा है और उसमें एक फिलिस्तीन का झंडा लहराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झंडे को जब्त कर लिया है और तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।