ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / बिहार की बहादुर बिटिया को मिलेगा बड़ा मौका, लॉकडाउन में जल गई उम्मीद...

बिहार की बहादुर बिटिया को मिलेगा बड़ा मौका, लॉकडाउन में जल गई उम्मीद की ज्योति

22-May-2020 01:23 PM

PATNA:  अपने बीमार पिता को दिल्ली से दरभंगा साइकिल से लाने वाली बिहार की बेटी ज्योति को बड़ा ऑफर मिला है. ज्योति को साइकिल फेडरेशन ने दिल्ली आकर टेस्ट देने के लिए बुलाया है. 

साइकिल फेडरेशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को पहले टेस्ट लिया जाता है. ज्योति का टेस्ट लिया जाएगा. अगर वह पास हो जाती है कि उसको मौका दिया जाएगा. रहने, खाने और पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी. ओंकार सिंह ने कहा कि वह फिलहाल क्वॉरेंटाइन सेंटर में है. जैसे ही वह वहां से निकलती है और उसका टेस्ट होता है तो फिर उनको दिल्ली लाया जाएगा. 



1200 किमी की दूरी बीमार पिता को लेकर तय की

बता दें कि लॉकडाउन में बीमार पिता को लेकर ज्योति दिल्ली में फंसी थी. इतना पैसा नहीं था कि वह किसी दूसरे साधन से दरभंगा आ सके. उसने साइकिल पर ही पिता को बैठाकर 1200 किमी की दूरी आठ दिन में तय कर दी. फिलहाल पिता के साथ ज्योति को क्वॉरेंटाइन किया गया है. ज्योति दरभंगा जिले के कमतौल थाना के सिरहुल्ली गांव की रहने वाली है. ज्योति की हिम्मत की लोग तारीफ कर रहे हैं. सबसे पहले फर्स्ट बिहार ने ही ज्योति की खबर चलाई थी. जिसके बाद ज्योति को मदद के लिए लोग सामने आए है. कई नेताओं ने ज्योति को आर्थिक मदद देने का भरोसा भी दिया है. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक लाख रुपए देने की घोषणा की है. पप्पू यादव ने भी आर्थिक मदद देने की बात कही है.