ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Darbhanga Crime News: कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग, आरोपी को...

Darbhanga Crime News: कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग, आरोपी को पकड़कर लोगों ने जमकर पीटा

14-Nov-2024 06:45 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग परिसर स्थित कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के कार्यालय पर अपराधी ने दिनदहाड़े लाठी से हमला करते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान ट्रस्ट के दो लोग घायल हो गये हैं। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गये और फायरिंग करने वाले आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया और फिर जमकर उसकी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेते हुए आरोपी और ट्रस्ट के घायल दो कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान वृहस्पति यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कई राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी कट्टा के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। 


वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि दिन के 3 बजे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट कार्यालय परिसर में बृहस्पति यादव नाम के एक व्यक्ति आते हैं और ट्रस्ट के कर्मी पर लाठी से हमला कर दो कर्मी को घायल कर देते है।हमले के बाद बृहस्पति यादव अपने कंधे पर टंगे झोले से हथियार निकाल कर कई राउंड फायरिंग किया। जिसका खोखा पुलिस ने मौके से बरामद किया है। वहीं उन्होंने बताया कि स्थानीय व कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के कर्मियों के सूझबूझ के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


वही एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की झोले की तलाशी लेने पर उसमें से खाने बनाने की समान, कपड़े, टॉर्च, रस्सी के साथ ही 40 जिंदा कारतूस व हथियार को बरामद किया गया है। वही एसडीपीओ ने बताया कि पिलहाल पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह कटिहार जिला के मनिहारी का रहने वाला है। वहीं उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी तीन-चार दिनों से इस इलाके में देखा जा रहा था। वही उन्होंने कहा कि आरोपी और ट्रस्ट के घायल दो कर्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image

news image