ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

दानापुर स्टेशन पर ट्रेन में शराबी ने मचा दिया हड़कंप, कोरोना के डर से बोगी छोड़ कर भागे लोग, डेढ घंटे तक रूकी रही गाड़ी

26-May-2021 11:53 AM

PATNA: शराबबंदी वाले बिहार में दानापुर रेलवे स्टेशन पर एक शराबी ने ऐसा हड़कंप मचाया कि मगध एक्सप्रेस ट्रेन को डेढ़ घंटे तक रोके रखना पड़ा। ट्रेन में सवार यात्री बोगी छोड़कर भाग निकले। रेलवे से लेकर पुलिस औऱ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मची रही। 


मामला मंगलवार का है. दानापुर रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस ट्रेन आकर रूकी तो बोगी संख्या डी-1 के यात्री ट्रेन से भाग कर नीचे उतरे. वे रेलवे के अधिकारों के पास पहुंचे औऱ कहा कि बोगी के अंदर एक व्यक्ति बेहोश होकर गिरा पडा है. लोगों ने आशंका जतायी कि वह व्यक्ति कोरोना पेशेंट है औऱ बीमारी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा है. लोग बोगी के अंदर जाने को तैयार नहीं थे. उन्हें कोरोना संक्रमित होने का डर सता रहा था.


ट्रेन के अंदर कोरोना पेशेंट के बेहोश होने की खबर मिलने के बाद रेलवे में भी हड़कंप मच गया. आनन फानन में मेडिकल टीम के साथ जीआरपी औऱ आरपीएफ के लोग वहां पहुंचे. उसे ट्रेन से उतारने की कवायद शुरू की गयी. यात्री अचेत पडा था. ट्रेन से उतारने के दौरान वह ट्रैक पर जा गिरा. ट्रेन रूकी हुई थी इसलिए उसे कुछ हुआ नहीं. जैसे तैसे उसे ट्रेन से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया.


उस वयक्ति को लेने आय़ी मेडिकल टीम ने बताया कि अचेत व्यक्ति के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. मेडिकल जांच में पाया गया कि वह शराब के नशे में बेहोश पड़ा हुआ था. ट्रेन में सवार दूसरे यात्रियों ने उसे कोरोना का पेशेंट समझ लिया. फिलहाल उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन दानापुर जीआरपी उसके खिलाफ केस दर्ज करने जा रही है. बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत उस पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा. 


शराबी के कारण मगध एक्सप्रेस ट्रेन दानापुर रेलवे स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटे तक रूकी रही. यात्री हलकान होते रहे. बाद में ये क्लीयर होने के बाद वह व्यक्ति कोरोना मरीज नहीं बल्कि शराबी था, लोग फिर से ट्रेन में सवार हुए औऱ मगध एक्सप्रेस रवाना हुई.