ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

Home / news / दानापुर: पीपापुल पर बड़ा हादसा, सवारी गाड़ी गंगा नदी में डूबी, एक दर्जन...

दानापुर: पीपापुल पर बड़ा हादसा, सवारी गाड़ी गंगा नदी में डूबी, एक दर्जन यात्री लापता

23-Apr-2021 09:12 AM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दानापुर से आ रही है जहां पीपापुल पर बड़ा हादसा हुआ है। पीपापुल से जा रही जीप गंगा नदी में डूब गई है। सवारी गाड़ी पर करीब एक दर्जन लोग सवार थे। सभी लापता यात्रियों की तलाश जारी है। जीप के ऊपर भी कई लोग बैठे हुए थे जो किसी तरह से बच निकले लेकिन जीप के अंदर जो यात्री सवार थे उनकी तलाश जारी है।

news image


 बताया जाता है कि पीपापुल को यात्री जीप पार कर रही थी तभी अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए जीप गंगा नदीं में जा गिरी। इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा में डूबे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय गोताखोर द्वारा लोगों को बचाने की कोशिश की गयी है लेकिन जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर विलंब से पहुंची जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 



 गौरतलब है कि पीपापुल की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन इस तरह  की घटनाएं होती रहती है। आज हुए इस हादसे से लोगों में भी खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। गंगा में गहराई के कारण जीप का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल स्थानीय गोताखोर द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। 


 दानापुर के विधायक रीतलाल यादव भी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बच्‍चे और महिलाएं सहित करीब 10 लोग सवार थे। दो लोग गाड़ी की छत पर भी बैठे थे, जिन्‍होंने कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जाता है कि पीपा पुल से गुजरती जीप अचानक गंगा में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्‍थल पर विलंब से पहुंची। दानापुर के पीपा पुल घाट पर लोगों की भीड़ लग गई है। हर ओर चीख-पुकार मची है। जीप में सवार लोगों के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। जीप पूरी तरह गंगा में समा गई है। वह अभी भी दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय गोताखोर भी लोगों की तलाश में जुटे हैं।