Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश
20-Nov-2022 01:34 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का हौसला बुलंद है। राज्य में शयद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराध से जुडी खबरें निकल कर सामने न आती हो। अपराधियों द्वारा अब रात तो रात दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामें को अंजाम दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक मामला राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर से जुडी हुई है। यहां एक घर में घुसकर अपराधियों द्वारा पहले युवक की पिटाई की गयी, उसके बाद फायरिंग भी की गई है।
बताया जा रहा है कि, यह घटना दानापुर के नासरीगंज पुलिस चौकी के पास चाईटोला की है। यहां पांच बदमाशों ने सन्नी नाम युवक के घर पहुंचे और उसकी पिटाई करते हुए घर पर गोलीबारी भी की। हालांकि, गनीमत यह रही की गोली किसी को लगी नहीं। बताया जा रहा है कि, बदमाशों द्वारा पांच से छह राउंड फायरिंग की गई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस मामले को लेकर पीड़ित सन्नी ने बताया कि पांच लोग आए थे। पहले मेरे भाई की पिटाई की। फिर मुझे पीटा और फायरिंग करते हुए चले गए। उसने बताया कि फायरिंग करने में स्थानीय बंटी चौधरी और उसके साथी का हाथ है। इस घटना की सूचना पर दानापुर पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची और बिना किसी को गिरफ्तार कर वापस लौट आई। घटनास्थल पर 5 से 6 खोखे मिले हैं।
इधर, मारपीट और गोलीबारी किस वजह से की गई है यह भी खुलकर कोई नहीं बता पा रहा है। हालांकि, लोगों द्वारा यह माना जा रहा है कि, फायरिंग करते हुए घर और मुहल्ले वासियों में भय पैदा करने की कोशिश की थी। इस मामले को लेकर दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद का कहना है की लोगों का आपसी विवाद और मारपीट का मामला है। उसी में युवक की पिटाई की गई है। चार खोखा भी बरामद किया गया है लिखित आवेदन के अनुसार मामला दर्ज किया जा रहा है।