जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
15-May-2022 09:07 AM
PATNA: खबर दानापुर की गई, जहां पीपा पुल पर शनिवार की देर शाम सेल्फी लेने के चक्कर में एक व्यक्ति गंगा नदी में गिर गया। व्यक्ति के गंगा नदी में गिरते ही वह पर मौजूद लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने व्यक्ति के शव को गंगा नदी से निकाल लिया।
वहीं, मृतक की पहचान विपिन शर्मा के रूप में की गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि दानापुर के हार्डवेयर दुकान का व्यापारी विपिन शर्मा अपनी गाड़ी से दुकान के तगादा करने जा रहे थे। इसी दौरान विपिन शर्मा गाड़ी से उतर कर पीपा पुल के नजदीक अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेने के दौरान अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो बीच गंगा नदी में गिर गया। विपिन शर्मा के गंगा नदी में गिरते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी से विपिन शर्मा के शव को निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।