ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / दानापुर दियारा में कटाव रोकने को लेकर हंगामा, पीपा पुल खुलने से बढ़ेगी...

दानापुर दियारा में कटाव रोकने को लेकर हंगामा, पीपा पुल खुलने से बढ़ेगी परेशानी

01-Jun-2022 08:13 AM

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां दानापुर पीपा पुल के नजदीक दियारा वासियों ने बीते दिन यानि मंगलवार को पीपा पुल यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। स्थानीय लोगो ने गंगा नदी के पास आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आरोप यह है कि कट्टा और रोक पाने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही इसी वजह से दियारा के कई गांव गंगा में समा गया। लोग सरकार से कटाव निरोधक कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। 


कटाव निरोधक कार्य 5 सालों से पड़ा था बंद

इस संबंध में दियारा के राम भजन सिंह यादव ने बताया कि गंगा नदी में दियारा के नजदीक साल 1980 से कटाव शुरू है। गंगा नदी के कटाव के कारण अब तक दो दर्जन गांव गंगा नदी में गायब हो गया। इतना ही नहीं बल्कि 1 लाख एकड़ कृषि योग्य भूमि गंगा के कटाव में बर्बाद हो गया। और  25000 परिवारों का घर कटाव के कारण गंगा में समा गया। दीयारा वासियों ने बताया कि कटाव निरोधक कार्य साल 1995 में शुरू हुआ था, जो पिछले 5 सालों से बंद पड़ा था। 


कटाव की वजह से प्रभावित हो रहे लोग

वहीं, अब लोगों का आरोप है कि कटाव के कारण दियारा के काशीचक, बक्शी टोला ,गोसाईंटोला ,काशीचक पूर्वी, बलखरी टोला ,नकटा दियारा ,चकिया टोला, दलित टोला, देवचंद भगत टोला, गंगाहारा कचहरी ,पानापुर, बिचला टोला समेत कई ऐसे गांव हैं जो कटाव की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि लगातार कटाव से दियारा के रहने वालों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सरकार से कई बार मांग करने के बाद भी इसकी सुनवाई नहीं की गई है। जिससे गुस्साए लोगो ने मंगलवार को पीपा पुल दियारा मार्ग को अवरुद्ध कर जमकर कर दिया और जामकर प्रदर्शन कर रहे हैं।