ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / कोरोना को लेकर दानापुर कैंट भी अलर्ट मोड में, विशेष सतर्कता बरतने का...

कोरोना को लेकर दानापुर कैंट भी अलर्ट मोड में, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

20-Mar-2020 06:52 AM

PATNA : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पटना के दानापुर कैंट इलाके में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सैन्य इलाका होने के कारण दानापुर को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। इस पूरे इलाके में बीआरसी समेत अन्य विभागों में होने वाली भीड़ भाड़ पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और फिलहाल दानापुर कैंटीन को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। 


दानापुर कैंट इलाके में जहां लोगों की गतिविधियां ज्यादा है वहां पर जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। संत लूक गिरजाघर के आसपास मैदान में आने वाले लोगों पर तत्काल रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि सेना बहाली और ट्रेनिंग से जुड़े सभी तरह के प्रोग्राम भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। 


कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दानापुर कैंट एरिया में मेडिकल फैसिलिटी को भी दुरुस्त कर लिया गया है। सैनिक अस्पताल में कोरोना के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है जिसमें फिलहाल 60 ब्रेड का इंतजाम किया गया है। कैंट एरिया में ड्यूटी करने वाले जवानों को मास्क पहनने की हिदायत दी गई है।