तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
18-Sep-2024 01:20 PM
By First Bihar
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से पुलिसकर्मियों के दबंगई से जुड़ी एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मधुबनी जिले बेनीपट्टी इलाके में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में बवाल शुरू हो गया है। पुलिस के इस रवैये को लेकर लोग भड़क उठे हैं। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इसको लेकर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई है।
जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी के बसैठ में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान राहुल कुमार झा के रूप में हुई है। पिटाई किए जाने के विरोध में लोगों ने बसैठ में सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया है। घायल राहुल को इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल कुछ मवेशियों को लेकर जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक के आने से मवेशी इधर उधर करने लगे। इस बीच, डायल 112 की पुलिस गाड़ी भी उसी रास्ते से आ रही थी। गाड़ी से गाय टकरा गई।
उसके बाद इस बात को लेकर पुलिस कर्मी भड़क उठे। उन्होंने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों का कहना है कि पुलिस ने युवक की पिटाई छाती पर चढ़कर बूट से की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। इस घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए हैं और इस मामले में एक्शन की मांग कर रहे हैं।