बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
07-Sep-2023 10:15 AM
By ALOK KUMAR
BETTIAH : बिहार बेतिया से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अधेड़ व्यक्ति ने थाना परिसर स्थित बाथरूम में घुसकर खुदकुशी की कोशिश की है। हालांकि, गनीमत रही कि उसकी जान नहीं गई और उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। यह घायल पड़ोसी राज्य यूपी का निवासी बताया जा रहा है।
दरअसल, जिले में अधेड़ व्यक्ति ने थाना परिसर स्थित बाथरूम में घुसकर खुदकुशी की कोशिश की है। इसने शौचालय के गेट में लगे लोहे की कुंडी को ही उसने अपने पेट में घोंप लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना जिले के बैरिया थाना की है। इस घटना में घायल हैदर अली उत्तर प्रदेश के तमकुही का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि, हैदर अली ने अपने बेटे शेख हसन की शादी बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के शेख टोली निवासी करीम की बेटी हुस्न आरा खातून से अप्रैल 2023 में की थी। थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि हैदर अली की बहू ने कोर्ट परिवाद दायर कर अपने ऊपर रेप करने और दहेज में दो लाख रुपए मांगने का आरोप हैदर अली और उसके परिजनों पर लगाया था। जिसके बाद हैदर अली को थाना बुलाया गया था।इसी बीच वह शौचालय जाने की बात कहकर बाथरूम गया और लोहे की कुंडी ही अपने पेट में घोंप ली। हालांकि कुछ देर बाद जब बाथरूम से नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने उसे खून से लथपथ पाया। जख्मी हालत में जीएमसीएच में भर्ती कराया है।
इधर, शादी के बाद हुस्न आरा खातून 29 अप्रैल को मायके से विदा होकर ससुराल चली गई। जहां ससुराल वाले दो लाख नगद, फ्रिज के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच चार और छह जून को हैदर अली ने बहू से संबंध बना लिए। जब इसकी शिकायत लड़की ने ससुराल वालों से की तो उन लोगों ने मारपीट कर उसे चुप करा दिया। उस पर पहरा लगा दिया।12 जुलाई को किसी प्रकार लड़की ने पड़ोसी की मोबाइल से सारी बातों की जानकारी अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद उसके पिता गए और उसे बुलाकर बैरिया ले आए। इसके बाद आरा ने ससुर और ससुराल वालों पर कोर्ट परिवाद दायर कर उसे बैरिया थाना में भिजवाया।