ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, मृतका के परिजन को मुआवजा देने का भी निर्देश

30-May-2024 06:42 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: दहेज के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपित पति को बेगूसराय कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बेगूसराय कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह ने बरौनी थाना कांड संख्या 271/ 2020 की सुनवाई की।दहेज हत्या मामले में जेल में बंद आरोपित पति धीरज राय को दोषी पाते हुए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।


धीरज राय बरौनी थाना क्षेत्र के अमरपुर का रहने वाला है। जिस पर पत्नी रूम्पी देवी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप था। सजा के बिंदुओं पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपित धीरज राय को भारतीय दंड विधान की धारा 304 बी, 34 में दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आदेश दिया कि मृतका के परिजन को सरकारी मुआवजा राशि प्रदान करें


अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राम प्रकाश यादव और राजकुमार महतो ने कुल पांच गवाहों की गवाही कराई। आरोपित की ओर से अधिवक्ता नीरज कुमार ने आरोपित का पक्ष न्यायालय में रखा। आरोपित धीरज राय पर यह आरोप था कि 2018 में मटिहानी थाना के रचियाही निवासी सूचक प्रमोद राय की बेटी रूम्पी देवी के साथ शादी के बाद से ही धीरज राय और परिवार के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। 


मांग पूरी नहीं होने पर रूम्पी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या की सूचना मृतका रूम्पी देवी के पिता प्रमोद राय को 27 जुलाई 2020 को मिली। जिसके बाद मृतका के पिता प्रमोद राय जब बेटी के ससुराल पहुंचे तब वहां रूम्पी की लाश को देखा। जिसके बाद उन्होंने थाने में दामाद और बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया।