ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

दहेज दानवों की करतूत: 5 लाख कैश और बाइक के लिए विवाहिता की हत्या, मायके वालों को भी नहीं दी गई सूचना

25-Sep-2023 03:06 PM

By First Bihar

MOTIHARI: दहेज हत्या की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। आए दिन दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की जा रही है। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है। जहां पांच लाख कैश और एक मोटरसाइकिल को लेकर ससुरालवालों ने बहू की हत्या कर दी। हत्या के बाद विवाहिता के शव को जलाया जा रहा था लेकिन तभी मायके वाले पहुंच गये जिसके बाद जलती चिता से अधचले शव को बाहर निकाला गया। 


मृतका के परिजनों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है जहां दहेज के लिए एक विवाहिता ससुरालवालों के हाथों मारी गयी। मृतका के परिजनों ने बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की। बताया जाता है कि सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर गोपालपुर के रहने वाले पारस शर्मा की 20 वर्षीया बेटी फुलपरी की शादी हरसिद्धि बाबू टोला गांव निवासी नितेश से 8 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के साल भी नहीं लगा था कि दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या कर दी गयी। 


मृतका की मां का कहना है कि शादी के बाद जब उनकी बेटी ससुराल गई थी तभी से पांच लाख रूपया और एक बाईक का डिमांड किया जाने लगा। जबकि उचित दान दहेज देकर बेटी की शादी की थी। ससुरालवाले और दहेज की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। एक नहीं बल्कि कई बार उसे दहेज की मांग पूरी करने के लिए मायके भेजा गया गया। जब मांग पूरी नहीं हुई तब उनकी बेटी की हत्या पति और ससुरालवालों ने मिलकर कर दी। बेटी की हत्या कर शव को जलाया जा रहा था इस बात की सूचना बेटी के ससुरालवालों ने नहीं दी बल्कि दूसरे व्यक्ति से पता चला कि आपकी बेटी का दाह संस्कार किया जा रहा है।


 आनन फानन में मायके वाले जब श्मशान पहुंचे तो देखा कि बेटी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मायके वालों को देखते ही ससुरालवाले फरार हो गये। जिसके बाद अधजले शव को चिता से निकाला गया। फिर शव के साथ मायके वाले सड़क पर बैठ गये और बेटी को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। शव के साथ मुख्य सड़क पर बैठे परिजनों ने बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्य सड़क के जाम होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग सड़क से हटे।