ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

बिहार में दबंगों ने बंद करवाया सरकारी स्कूल, बच्चों और शिक्षकों को भगाकर सामुदायिक भवन में लगाया ताला

12-Jul-2024 07:17 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार में दबंगों ने जबरन सरकारी स्कूल को बंद करवा दिया। यही नहीं सामुदायिक भवन से बच्चों और शिक्षकों को बाहर निकालकर उसमें ताला जड़ दिया। बच्चों के भविष्य पर लगे ग्रहण को लेकर समाज के लोग दबंगों की डर से मौन हैं। मामला मधुबनी के रहिका प्रखंड स्थित मीना चौक का है। जहां नया प्राथमिक विद्यालय पिछले 10 वर्षों से ज्यादा से चल रहा है जिसमें 1 से 5 वर्ग तक में तकरीबन 100 बच्चे नामंकित हैं। 


यहां सामुदायिका भवन है जहां स्कूल के अलावे स्थानीय लोग सामाजिक कार्यों के लिए उपयोग में लाते हैं। इस विद्यालय में बच्चे के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी एचएम ललिता कुमारी, आफताब और राहुल कुमार की है लेकिन बीते गुरुवार को सामुदायिक भवन से सभी बच्चों और शिक्षकों को कुछ दबंगों ने भगा दिया और उसमें ताला लगा दिया। बच्चों के भविष्य पर लगे ग्रहण पर समाज के लोग भी दबंगों के कारण मौन हैं। 


इस घटना के बाद स्कूल की एचएम ललिता कुमारी अपने अर्धनिर्मित मकान में बच्चो को पढ़ाती हैं और बच्चों को मध्याह्न भोजन भी कराती हैं। हालांकि अव्यवस्था होने के कारण बच्चों की उपस्थिति सही से नहीं होती है। बच्चे उनके निर्माणाधीन मकान पर पढ़ने के लिए आते हैं लेकिन हजारी बनाकर चले जाते हैं फिर एमडीएम के वितरण के वक्त चले आते हैं। 


मध्याह्न भोजन खाने के बाद समय से पहले ही बच्चे घर चले जाते हैं। बच्चों की पढ़ाई में दबंग बाधा बने हुए हैं। इस बात की जानकारी डीपीओ सर्व शिक्षा शुभम  कशोधन एवं सदर बीईओ योगेंद्र ठाकुर को लिखित रूप से दी गयी है। इसे लेकर अधिकारियों ने बताया की स्कूल सामुदायिक भवन में ही संचालित करने को लेकर जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। सदर एसडीएम अश्विनी कुमार ने बताया की शनिवार को सामुदायिक भवन का ताला खुलवाकर प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन चालू कराया जाएगा । 

मधुबनी से फर्स्ट बिहार संवाददाता कुमार गौरव की रिपोर्ट