मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Jun-2024 05:08 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: साइबर अपराधियों ने बिहार को जामताड़ा बनाकर रख दिया है। आए दिन इनके शिकार कोई ना कोई हो रहा है। इन ठगों की करतूत से लोग परेशान हैं। लोगों की गाढ़ी कमाई को ये लोग झण भर गायब कर देते हैं। किसी ना किसी बहाने से भोलेभाले लोगों को साइबर क्रिमिनल अपना शिकार बनाते हैं। जानकारी के अभाव में कुछ लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं। इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती है लेकिन पुलिस भी इन्हें रोक पाने में असफल साबित हो रही है।
ऐसा लगता है कि साइबर अपराधियों के मन में पुलिस का डर खत्म हो गया है। तभी तो अब साइबर ठग जज साहब को निशाना बनाने से भी नहीं डर रहे हैं। इसी से समझा जा सकता है कि साइबर ठग कितने बेखौफ हो गये हैं कि जज साहब को अपना निशाना बना रहे हैं। मामला भागलपुर के नवगछिया की है जहां नवगछिया ACJM महेश्वर नाथ पांडेय से एसबीआई का YONO app डाउनलोड कराने के बहाने फर्जीवाड़ा किया गया।
एसीजेएम के एसबीआई अकाउंट से 8 लाख 49 हजार रुपये गायब कर दिया। इस संबंध में जज साहब ने नवगछिया साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। 12 जून को नवगछिया के साइबर थाने में कांड संख्या 8/2024 दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। नवगछिया एसीजेएम महेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि सासाराम के आदमपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में उनका अकाउंट हैं।
इस बैंक से उन्होंने कार लोन लिया था। 11 जून को मोबाइल पर एक मैसेज आया कि जिसमें ब्रांच मैनेजर से मिलने को कहा गया था। जिस मोबाइल नंबर से मैसेज आया उस पर कॉल करने पर ब्रांच मैनेजर की जगह साइबर फ्रॉड से बात हुई। जो खुद को एसबीआई का मैनेजर बता उन्हें झांसे में ले लिया।
फिर साइबर ठग ने एसबीआई का योनो लाइट एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा। इसी दौरान उनसे जरूरी जानकारी हासिल कर लिया। जिसके बाद जज साहब के अकाउंट से 8 लाख 49 हजार रुपये गायब हो गये। इस मामले में केस दर्ज हो गया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।