हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Mar-2021 05:17 PM
MOTIHARI:- पूर्वी चंपारण में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला चिरैया थाना क्षेत्र का है जहां हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने CSP संचालक से 4 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गए। लूट की इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोग भी दहशत में हैं।
पीड़ित नसीम आलम SBI के CSP संचालक हैं जो अपने घर दीपही में सीएसपी चलाते हैं। लूट की वारदात उस वक्त हुई जब वे घोड़ासहन स्थित SBI की बगहा ब्रांच से 4 लाख रुपये निकाल कर अपने घर लौंट रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता कि पहले से घात लगाए अपराधी उनका इंतजार कर रहे हैं। बाइक सवार अपराधियों की नजर जैसे ही पड़ी हथियार के बल पर नसीम पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने सीएसपी संचालक नसीम से 4 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चिरैया थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।