IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
02-Mar-2021 01:13 PM
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी गेंदबाजी से सबका दिल जीतने वाले हरभजन सिंह अब फिल्मों में एक्शन करते नजर आने वाले हैं. अपने स्पिन गेंदबाजी के दम पर भारत को कई मैचों में जीत दिलाने वाले हरभजन सिंह अब फिल्मी पर्दे पर एक्शन से सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हरभजन सिंह की नई फिल्म 'फ्रेंडशिप' का टीजर कल यानी कि 1 मार्च को रिलीज़ किया गया. हरभजन ने अपनी फिल्म का टीजर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और इस टीज़र की सबसे ख़ास बात यह है कि इसे तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है.
Sharp,Crisp,Intense #FriendShipMovieTeaser of my Movie is Here.Enjoy it,Guys!
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 1, 2021
Tamil -https://t.co/LSUImD7xUG
Telugu-https://t.co/unECTwvJK5
Hindi-https://t.co/BSzIWz05iG
@JPRJOHN1 @akarjunofficial @shamsuryastepup #Losliya @actorsathish @JSKfilmcorp @ImSaravanan_P
फिल्म के टीज़र में हरभजन एक स्टूडेंट लीडर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. 2 मिनट के टीजर में हरभजन सिंह के कई रंग देखने को मिले. मूवी में हरभजन एक्शन के साथ-साथ डांस करते हुए भी दिखाई देंगे. वहीं इस टीजर को तीन अलग-अलग भाषाओं तमिल, तेलगु और हिन्दी में रिलीज किया गया है. टीजर के अंत में हरभजन क्रिकेट के मैदान पर भी दिखाई दे रहे हैं. अब देखना यह होगा कि फैंस को हरभजन का यह नया अवतार पसंद आता है या नहीं. बात करें अगर फिल्म के रिलीज़ की तो फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज की जा सकती है.
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हरभजन सिंह किसी मूवी में नजर आये हैं. इससे पहले भी हरभजन पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं. वहीं हरभजन लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. इस बार के मिनी ऑक्शन में हरभजन सिंह को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है. इससे पहले वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. इसके अलावा हरभजन सिंह MTV चैनल के चर्चित शो "रोडीज" में जज की भूमिका में भी नजर आये थे.