मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-Jun-2024 06:44 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र में 14 जून को CPI(M) नेता व अमीन शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस कप्तान चंदन कुमार कुशवाहा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की राशि 60 लाख लेने में अड़ंगा डाल रहे थे। इसी के कारण शंभू सिंह की हत्या की गयी।
दरअसल एक ग्रामीण सीताराम सिंह की जमीन का पुल निर्माण के लिए अधिग्रहण किया गया था। सीताराम सिंह और उसके भतीजे को मुआवजे के तौर पर 60 लाख रूपया मिलना था लेकिन मुआवजे की राशि नहीं देने को लेकर शंभू सिंह ने खगड़िया DCLR कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। जिस वजह से मुआवजे की राशि नहीं मिल पाई।
इस बात से गुस्साएं सीताराम सिंह ने बेगूसराय के दो शूटरों के जरिए शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या करवाई। एसपी ने कहा कि मामले में दो शूटर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल , 3 जिंदा कारतूस, एक बाइक और कई मोबाइल सेट जब्त किया गया है। डेढ़ लाख रूपये देकर हत्या करने के लिए शूटरों को बुलाया गया था।