ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

कोयला घोटाला मामले में ईसीएल के मैनेजर समेत सात गिरफ्तार, 20 हजार करोड़ के गमन का आरोप

15-Jul-2022 10:11 AM

PATNA : सीबीआई ने करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले में ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के प्रबंधक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें से तीन सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर, एक सेवारत, एक मैनेजर और दो सुरक्षागार्ड हैं. सभी लोगों से कुछ सवाल पूछे गए थे और सही जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार किया गया. इन अधिकारियों पर 20 हजार करोड़ के कोयला घोटाला करने का आरोप है. 


अधिकारी के मुताबिक, जिन लोगों की गिरफ्तारी की गई है वे लोग कई सूचनाओं को छिपा रहे हैं. इसी को लेकर सीबीआई को इस बात का शक है कि कहीं न कहीं ये लोग घोटाले में शामिल हैं. जांच के तहत इन्हें गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आसनसोल के पास ईसीएल की कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में स्थित खदानों से गैर कानूनी तरीके से कोयले का खनन किया गया था. जिसके बाद ही इस बात का शक गहराया कि कहीं न कहीं इस घोटाले में विभागीय लोगों की भूमिका है.


बता दें कि इसी मामले में पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरुला बनर्जी से दो बार पूछताछ की जा चुकी है. सीबीआई ने फरार टीमएसी नेता विनय मिश्रा पर एकलाख रुपये का इनाम रखा है. विनय ने कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के लिए पैसे एकत्रित किए. ईडी ने विनय, उसके भाई विकास और मुख्य अभियुक्त अनूप मांझी की 9.28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है.