Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
13-Apr-2022 07:57 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भागलपुर में अपराधी बेलगाम हो गये है। अपराधियों ने नवगछिया में एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी को गोलियों से भून डाला है। जब गवाही देकर वे कोर्ट से लौट रहे थे तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान भवानीपुर ओपी स्थित चकरामी निवासी लखनलाल शर्मा के पुत्र शशीधर शर्मा के रुप में हुई है। रिटायर्ड फौजी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार अपराधियों ने एक ऑटों को रुकवाया और शशिधर शर्मा को जबरन नीचे उतारा। ऑटो से नीचे उतारने के बाद अपराधियों ने गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि शशिधर एक केस की सुनवाई में गवाह देने कोर्ट गए हुए थे। वहीं से घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। घटना लगदाहा मोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। यह काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है जहां बेखौफ अपराधियों ने रिटार्यड फौजी को मौत के घात उतार दिया।
अपराधियों ने शशिधर को एक के बाद एक पांच गोली मारी है। जांघ, बाह, कलायी और कान के पास गोली मारी है। गोलियों से छलनी हुए शशिधर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में खून से लथपथ शशिधर को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ऑटो के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।