बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
13-Sep-2023 03:36 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक एक खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गयी और स्कूटी जलकर पूरी तरह खाक हो गयी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान स्कूटी के आस-पास लगी अन्य गाड़ियों को वहां से हटा लिया गया। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो आग दूसरी गाड़ियों में भी पकड़ लेती और फिर स्थिति और भयावह हो जाती। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। स्कूटी के मालिक का पता अभी नहीं चल सका है।
बताया जाता है कि जिस जगह पर स्कूटी में आग लगी वही पास में रिकॉर्ड रूम भी है। यदि आग रिकॉर्ड रूम की तरफ फैलती तो कई कागजात जलकर राख हो सकते थे लेकिन फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ी घटना होने से बचाया। मौके प र पहुंची पुलिस फिलहा स्कूटी के मालिक का पता लगाने में जुटी है।