ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार : कोर्ट में पेशी के लिए दिल्ली से आए युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

01-Jun-2022 04:20 PM

By ALOK KUMAR

BETIAHA : बिहार के बेतिया से खबर आ रही है जहां कोर्ट में उपस्थित होने के लिए दिल्ली से आए एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे. लिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है.


घटना बेतिया अनुमंडल क्षेत्र के चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतिया पंचायत अंतर्गत पड़ुकिया वार्ड संख्या 19 का है. मृतक की पहचान जलील मियां के पुत्र नबी हुसैन (30) के रूप में हुई है।चनपटिया के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा.   


बताया जाता है कि बुधवार के दोपहर खाना खाने के बाद नबी हुसैन के माता-पिता खेतो में काम करने चले गए थे. कुछ देर बाद घर वापस लौटे तो देखा कि नबी हुसैन किचेन के छत से रस्सी के सहारे आत्महत्या कर झूल रहा है. उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी. तब जाकर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा. 


परिजनों के अनुसार नबी हुसैन की शादी करीब 12 साल पहले बेतिया के बानुछापर निवासी सलीम मियां की पुत्री से हुई थी. नबी को दो लड़की और एक लड़का भी है. कुछ दिनों पूर्व से नबी को अपनी पत्नी से अनबन चल रहा था. उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके में ही रह रही थी. वही पति दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था. परिजनों ने बताया कि कुछ माह पूर्व नबी अपनी साली को लेकर दिल्ली चला गया था. वह उससे शादी करना चाहता था. इस मामले में नबी की सास ने बानुछापर ओपी में उसके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया था. न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नबी करीब एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से अपने घर आया था.