बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
05-Mar-2020 09:06 AM
PATNA : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे को देखते हुए लोग सतर्कता बरत रहे हैं. इस लिहाज से लोग हैंड सैनिटाइजर और मास्क धड़ल्ले से खरीद रहे हैं. बुधवार को पटना में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की रिकॉर्ड बिक्री हुई. पटना में दवा और सर्जिकल प्रोडक्ट के कारोबार से जुड़े लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि अचानक से राजधानी में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की खपत बढ़ी है. लोग दुकानों पर अच्छी क्वालिटी का मास्क खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं और हर साइज के हैंड सैनिटाइजर की डिमांड भी बढ़ी है.
पिछले 3 दिनों के अंदर कोरोना वायरस के आंकड़े देश में जिस तरह बड़े हैं उसके बाद सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई. कोरोना वायरस को लेकर सचेत लोग अब हैंड सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग हर हाल में करना चाहते हैं. दिल्ली में हैंड सैनिटाइजर और मास्क का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है. बताया जा रहा है की स्टॉक की कमी को देखते हुए मेडिकल स्टोर्स ने इसकी कीमतें भी बढ़ाई हैं. जो सैनिटाइजर पहले 150 रुपए का मिलता था वह दिल्ली में अब 250 रुपए का बिक रहा है.
कोरोना वायरस से बचने के लिए डॉक्टर जो सलाह दे रहे हैं उनमें बार-बार हाथ साफ करने और मास्क का उपयोग करने को कहा गया है. इसी को देखते हुए इन दोनों प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ी है.