ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

कोरोना वैक्सीन लेने वालों को मिल रहा सोना, लोगों से टीका लगवाने की अपील

06-Apr-2021 12:25 PM

DESK : देश भर में कोरोना ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है. इसी बीच वैक्सीनेशन अभियान भी जोरों शोरों से चल रहा है. ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा लें इसके लिए कई जगहों पर जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं. वहीं, गुजरात के राजकोट शहर में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला है. यहां कोरोना वैक्सीन लगवाने पर महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट में दिया जा रहा है.  


इस अनोखे पहल की शुरुआत स्वर्णकार समुदाय के लोगों ने की है जिसके तहत कोरोना वैक्सीन लगाने वाली महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर दिए जा रहे हैं. राजकोट के स्वर्णकार समाज के सहयोग से राजकोट नगर निगम द्वारा किशोर सिंहजी प्राथमिक विद्यालय में सोनीबाजार में नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 751 महिलाओं को नोज पिन और 580 पुरुषों को टीकाकरण होने के बाद हैंड ब्लेंडर दिए गए. 


जैसे ही लोग वैक्सीन लेकर बाहर निकलते हैं, पहले तो उनका स्वागत क‍िया जाता है. फिर पुरुषों को हैंड ब्लैंडर ग‍िफ्ट के तौर पर द‍िया जाता है और महिलाओं को सोने की एक नोज पिन दी जाती है. इतना ही नहीं तोहफा देने के साथ-साथ लोगों को वैक्सीन के फायदे और साइड इफेक्ट के बारे में भी बताया जा रहा है. इस पहल की देश में हर तरफ खूब तारीफ हो रही है.