ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / कोरोना से ज्यादा खतरनाक CAA-NRC, विरोध में धरने पर डटी महिलाएं

कोरोना से ज्यादा खतरनाक CAA-NRC, विरोध में धरने पर डटी महिलाएं

14-Mar-2020 09:02 PM

By tahsin

PURNIA : कोरोना का खौफ देश हीं नहीं पूरी दुनिया को सता रहा है। लेकिन पूर्णिया में सीएए-एनआरसी के खिलाफ बैठी महिलाओं को इस बीमारी का कोई खौफ नहीं दिख रहा। विरोध में बैठी महिलाओं ने यहां तक कह दिया कि कोरोना से ज्यादा खतरा तो हमें सीएए-एनआरसी से है।


जिले के रेणु पार्क में पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से नागरिकता संशोधन कानून( सीएए) के विरोध में बैठी महिलाओं को कोरोना का कोई डर नहीं दिख रहा है। यहां तक कोरोना के लिए सरकार ने सर्कुलर जारी कर दिया है।पार्कों में ताले लटक गये हैं, सार्वजनिक तौर पर भीड़ नहीं जुटाने का निर्देश जारी किया गया है। बिहार के लगभग सभी जिलों से धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया जा रहा है बावजूद  इसके महिलाएं टस से मस नहीं हो रहीं। उनका कहना है कि सीएए काला कानून है। ये किसी भी कीमत को सरकार को वापस लेना होगा।


धरना पर बैठी महिलाओं का कहना है कि चाहे आंधी आए या तूफान हम इस कानून के विरोध में धरना पर जमे रहेंगे । वहीं धरना प्रदर्शन करने वालों से जब पूछा कि सरकार ने कोरोना को लेकर आदेश जारी किया है फिर भी वो आंदोलन कर रहे हैं तो उनका कहना है कि कोरोना से ज्यादा खतरनाक है हमारे लिए सीएए है । इसलिए जब सरकार हमारी नहीं सुन रही है तो हम उनकी क्यों सुनें ।