ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / पटना एम्स में कोरोना पॉजिटिव ट्रेन ड्राइवर ने किया सुसाइड, सुरक्षा पर उठे...

पटना एम्स में कोरोना पॉजिटिव ट्रेन ड्राइवर ने किया सुसाइड, सुरक्षा पर उठे सवाल

23-Jun-2020 07:23 AM

PATNA : पटना एम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव ट्रेन ड्राइवर ने सोमवार की देर शाम खुदकुशी कर ली. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान खगौल के रहने वाले तबरेज के रुप में की गई है. 

35 साल के तबरेज खगौल के मोतीचौक के चीकटोली के रहने वाले थे. वे दिल्ली में पोस्टेड थे. 12 जून को ही तबरेज दिल्ली से पटना आए थे और 16 जून को एम्स में भर्ती हुए थे, जहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.  सोमवार को जब उन्होंने काफी देर तक कमरा नहीं खोला तो स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं आने पर एम्स प्रशासन को सूचना दी गई. दरवाजा तोड़ा गया तो तबरेज पंखे से लटक रहे थे और गले में गमछा लपेटा हुआ था. 

तबरेज ने सुसाइड करने से ठीक आधे घंटे पहले अपने बड़े भाई से बात की थी. उसने भाई को बताई थी कि मेरा मन घबरा रहा है. हालांकि भाई ने उन्हें समझाया था. जिसके बाद वे शांत हो गए थे. वहीं एम्स प्रशासन ने बताया कि उसकी मौत के करीब एक घंटे बाद ही उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई. 

बता दें कि पूरे देशभर में कोरोना का कहर जारी है. हमें कोरोना से बचना है तो सावधानियां बरतनी होगी. यदि आप संक्रमित हो भी जाते हैं तो डरें नहीं, आप जल्द ही कोरोना को हरा देंगे. इसके लिए आपको बस पॉजिटिव होने की जरुरत है.