ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / संकट के बीच अच्छी खबर, बिहार को 2 लाख वैक्सीन की खेप मिली

संकट के बीच अच्छी खबर, बिहार को 2 लाख वैक्सीन की खेप मिली

17-Apr-2021 07:27 AM

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक तरफ जहां लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ एक अच्छी खबर भी है। बिहार को कोरोना वैक्सीन की नई खेप मिली है। राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान को जारी रखने के लिए शुक्रवार को 2 लाख डोज कोरोना टीका आया। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि सभी टीका कोविशिल्ड का है। उन्होंने बताया कि आज यानी शनिवार को केंद्र सरकार के निर्देश पर 2.6 लाख कोरोना वैक्सीन बिहार को भेजा जाएगा। 


प्रत्यय अमृत ने बताया कि जैसे ही कोरोना टीका पटना एयरपोर्ट पर पहुचा उसे जिला औषधि भंडारों के इन लिए रवाना कर दिया गया। राज्य में वैक्सिनेशन का काम लगातार जारी है। कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को 39,237 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। इनमें 29,003 लोग ऐसे थे जिन्हें कोरोना टीका का पहला डोज और 10,234 व्यक्तियों को दूसरा डोज दिया गया। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के 13,130 व्यक्तियों को पहला डोज व्यक्तियों को दूसरा डोज और 5,925 दिया गया। जबकि 45 से 59 साल के 14,538 व्यक्तियों को पहला और 2722 लोगों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। 


राज्य में अबतक 56,57,953 लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया जा चुका है। इनमे 49,48,824 लोगों को पहला डोज और 7,09,129 व्यक्तियों को दूसरा डोज दिया गया है। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के 26.56,977 लोगों को पहला डोज और 1,53,835 लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है। जबकि 45 से 59 साल के 15,50,157 व्यक्तियों को पहला डोज और 59,964 व्यक्तियों को कोरोना टीका का दूसरा डोज दिया जा चुका है।