ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल

CM से लेकर मंत्री का दावा फेल, लगातार कोरोना के आंकड़े छिपाने में लगी बिहार सरकार, महामारी के विस्फोट के बीच सिस्टम का खेल देखिये

CM से लेकर मंत्री का दावा फेल, लगातार कोरोना के आंकड़े छिपाने में लगी बिहार सरकार, महामारी के विस्फोट के बीच सिस्टम का खेल देखिये

01-Aug-2020 07:46 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले एक सप्ताह में आधे दर्जन दफे कोरोना को लेकर पारदर्शिता बरतने का एलान कर चुके हैं. शुक्रवार को मंत्री मंगल पांडेय ने एलान किया कि कोरोना को लेकर हर रोज बुलेटिन जारी होगा. लेकिन अगले ही दिन यानि बिहार सरकार के स्वास्थ्य महकमे ने खेल कर दिया. बिहार में कोरोना टेस्ट का कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया. मीडिया के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में दो मैसेज आया. हद देखिये कि उसे कुछ दी देर में डिलीट कर दिया गया. बिहार में आज कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है और अब आरोप लग रहा है कि बिहार सरकार इस आंकडे को छिपाना चाह रही है. 

बिहार सरकार ने जारी ही नहीं किया आज का आंकड़ा

बिहार सरकार हर रोज कोरोना की जांच और उससे संबंधित आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के ट्वीटर अकाउंट के जरिये जारी करती रही है. आज बिहार सरकार ने आंकडा जारी ही नहीं किया. पूरे दिन लोग इंतजार करते रहे, स्वास्थ्य विभाग के ट्वीटर अकाउंट पर कोई जानकारी ही नहीं दी. 

मैसेज डालकर डिलीट कर दिया

वैसे बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आज मीडियाकर्मियों के लिए बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप में आंकड़ा डाला गया. इसमें भी ये क्लीयर नहीं किया गया था कि आज कुल कितने मरीज मिले. लेकिन मरीजों की कुल संख्या का जिक्र था लिहाजा ये पता चल गया कि कल से लेकर आज तक कुल कितने मरीज बढ़े. इससे साफ हो गया कि बिहार में आज कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है. 

लेकिन हद देखिये, जब तक मीडिया के लोग स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से कोरोना की हालत समझ पाते तब तक उस मैसेज को ही डिलीट कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाले गये दोनों मैसेज को डिलीट कर दिया गया. मीडिया के लोग परेशान हो गये लेकिन कोई ये बताने को तैयार नहीं था कि बिहार में आज कोरोना के क्या आंकडे हैं.

बिहार में हो गया है सबसे बडा विस्फोट

फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक आज कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है. कोरोना वायरस ने बिहार में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार में अब तक एक दिन के अंदर इतने ज्यादा केस कभी सामने नहीं आए थे. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 3521 ने कोरोना के मरीज मिले हैं. इन मरीजों के मिलने के साथ बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 54508 जा पहुंचा है जो अपने आप में सबसे बड़ी उछाल है. आज सिर्फ पटना में 594 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं.