Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
04-Jan-2022 02:52 PM
DESK : एक ओर देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इधर पांच राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने कह दिया है कि चुनाव नहीं टाले जायेंगे. कोरोना के खतरे को नजरंदाज कर सभी पार्टियां प्रचार करने में जुटी हुई हैं. कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस महिलाओं के बलबूते सत्ता पर काबिज होना चाहती है. इसको देखते हुए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. बरेली में मंगलवार को ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन विशप मंडल इंटर कॉलेज से शुरू हुई.
मैराथन में विनीता गुर्जर को पहला स्थान मिला. मैराथन में दौड़ रहीं प्रतिभागियों के आगे कुछ लोग आ गए. जिसके चलते एक लड़की गिर गई. इससे अव्यवस्था फैल गई. कुछ लड़कियों को मामूली चोट भी आई है. हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है.
वहीं इस भगदड़ को लेकर पूर्व मेयर सुप्रिया एरन ने बेतुका बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो यहां क्यों नहीं. इसके साथ ही उन्होंने इस भगदड़ के पीछे किसी की साजिश होने की भी बात कही.
सुप्रिया एरन ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में हमारी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है उसको देखते हुए इस कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए साजिश भी की जा सकती है. वहीं इस घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बता दें कि यह आयोजन कोविड प्रोटोकॉल को दरकिनार कर किया गया था.