ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

कोरोना लॉकडाउन में मजदूर छोड़ गए थे साइकिलें, सरकार ने 21 लाख में बेच डालीं, जानिए क्या है मामला

कोरोना लॉकडाउन में मजदूर छोड़ गए थे साइकिलें, सरकार ने 21 लाख में बेच डालीं, जानिए क्या है मामला

05-Jun-2022 12:22 PM

DESK : कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड से पलायन करने वाले यूपी और बिहार के मजदूरों ने घर वापस जानें के लिए साइकिलों का सहारा लिया था. इस मुश्किल हालत और परिस्थितियों में मजदूरों ने साइकिलों पर मीलों का सफर तय किया. फिर हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा से सटे सहारनपुर में हजारों प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया था. 


तब प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार ने बसों से जाने की व्यवस्था की थी. तब घर लौटते समय करीब 25000 मजदूर अपनी साइकिल सहारनपुर में छोड़ गए थे. प्रशासन उस वक्त सभी साइकिल पर एक नंबर डालकर मजदूरों को टोकन दिया गया था. लेकिन मजदूरों की छोड़ी हुईं वो साइकिलें यूपी प्रशासन ने इन साइकिलों 21.20 लाख रुपये में नीलाम करना पड़ा.


जानकरी के अनुसार दो साल बीतने पर भी करीब 5,400 मजदूर अपनी साइकिल लेना नहीं पहुंचे. इसलिए जिला प्रशासन ने लावारिस घोषित कर इन्हें नीलाम कर दिया है. नीलामी 21 लाख 20 हजार रुपये में हुई है. सदर तहसीलदार नितिन राजपूत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद हुए लॉकडाउन में बसों से अपने घर लौटने वाले प्रवासी मजदूर सहारनपुर में अपनी करीब 11 हजार साइकिलें छोड़ गए थे. जब इनमें से करीब 5400 मजदूर नहीं लौटे तो उनकी साइकिल लावारिस घोषित कर एक प्लाट में सुरक्षित रखा गया था. दो साल इंतजार करने के बाद सरकार इन साइकिल को अब 21 लाख 20 हजार रुपये में नीलाम किया.