चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
21-Feb-2021 09:36 AM
PATNA : देशभर में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. कई शहरों में अभी भी कोरोना के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. इसको लेकर बिहार में भी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर है. परिवहन विभाग ने भी अपनी चौकसी बढ़ा दी है. बिहार के 38 जिलों में चेकिंग कराई जा रही है. इसमें बस कंडक्टर, ड्राइवर सहित यात्रियों पर कार्रवाई की गई है. इतना ही नहीं कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वाले 436 लोगों से जुर्माने की भी वसूली की गई है.
परिवहन सचिव ने साफतौर पर यह निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में चालक तथा सवार सभी यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य है. इसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित सार्वजनिक वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी. परिवहन सचिव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में लोगों द्वारा शत-प्रतिशत मास्क का उपयोग किया जाना आवश्यक है.
परिवहन सचिव का कहना है कि करोना का खतरा कम नहीं हुआ है. ऐसे में हमें सावधान रहने की आवश्यकता है. देश के कई राज्यों में करोना के केस में फिर वृद्धि देखी गई है इसीलिए मास्क को लेकर गंभीर होना होगा. सार्वजनिक वाहनों में इसका कड़ाई से पालन कराना होगा. बस और ऑटो में क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर चलने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है. मनमानी करने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी. उनसे जुर्माना वसूला जाएगा एवं परमिट रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी. संभावित कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान फेस मास्क अनिवार्य है.