Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
10-Jan-2022 08:50 AM
PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य के अंदर हर दिन मिलने वाले कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़ रही है। राजधानी पटना समेत कई जिले ऐसे हैं जहां हर दिन 100 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। पटना में यह आंकड़ा रविवार को दो हजार के ऊपर जा पहुंचा। लेकिन तीसरी लहर के आंकड़े बिहार में जो खतरनाक ट्रेंड बता रहे हैं। वह युवाओं को लेकर नई आफत है। तीसरी लहर की चपेट में सबसे ज्यादा युवा वर्ग के मरीज पाए जा रहे हैं। इनमें 20 से 29 साल के उम्र वर्ग के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। तीसरी लहर की शुरुआती दिनों में जो आंकड़े सामने आए हैं। उसके मुताबिक बिहार में 20 से 29 साल तक के मरीजों की संख्या 26 फीसदी या उससे ज्यादा है।
बिहार में तीसरी लहर सक्रिय होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में 7 जनवरी तक के आंकड़ों का अध्ययन किया उसमें यह जानकारी सामने आई कि सबसे ज्यादा संक्रमित युवा वर्ग से हुए हैं। बिहार में संक्रमण का असर महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों पर ज्यादा है। बिहार में महिलाओं में संक्रमण 45.7 फीसदी जबकि पुरुषों में 54.3 फ़ीसदी है। 10 से 19 साल तक के बीच के किशोरों में संक्रमण 22 फीसदी जबकि 30 से 39 साल के उम्र वर्ग के बीच 17.9 फीसदी है। 40 से 49 साल के उम्र सीमा के बीच 11.5 फीसदी थी 50 से 59 साल के बीच 6.6 फीसदी और 60 साल से ज्यादा आयु वर्ग के पीछे 7.3 फ़ीसदी संक्रमण है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि संक्रमण के शुरुआती दिनों में 10 से 30 साल तक के बीच संक्रमितों संख्या 48.8 फीसदी रही है हालांकि राहत की बात यह है कि 0 से लेकर 9 साल के छोटे बच्चों में इसका प्रभाव केवल 8 फ़ीसदी पाया गया है। दूसरी लहर की अपेक्षा तीसरी लहर में युवा संक्रमित ज्यादा हो रहे हैं। दूसरी लहर के प्रारंभिक के 15 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 20 से 29 साल तक के संक्रमित लोगों की तादाद 21.16 फीसदी थी जबकि 30 से 39 साल के बीच संक्रमित 19.34 फीसदी थे। महिलाओं में यह आंकड़ा दूसरी लहर के दौरान शुरुआती 15 दिनों में 42 फीसदी था जो अब बढ़कर 45.7 फीसदी जा पहुंचा है।