बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
25-Dec-2021 10:53 AM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI : एक ओर बिहार सरकार दावे कर रही है कि वह कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों का हाल ऊपर वाले के भरोसे है. खबर मोतिहारी से है. जहां टीकाकरण में अव्वल रहने वाला जिला अब लोगों की सुरक्षा के लिए भगवान से दुआएं मांग रहा है. ये नज़ारा आपको हैरान कर देगा.
यहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से लड़ने के लिए मोतिहारी के स्वास्थ्य कर्मी भोले बाबा से दुआ मांग रहे हैं. मोतिहारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पूजा पाठ की जा रही है. माथे पर चन्दन और टीका लगाकर पूरा स्वास्थ्य महकमा भगवान की शरण में बैठा हुआ है. मोतिहारी का स्वास्थ्य महकमा 'दवा के साथ दुआ भी' की तर्ज पर ओमिक्रोन से लड़ने की तैयारी में जुटा हुआ है.
सदर प्रखण्ड के पीएचसी पर किया गया रुद्राभिषेक पूजा. यहां पर डॉक्टर से लेकर नर्स तक प्रभारी से लेकर चपरासी तक हर कोई आज के पूजा में शामिल हुआ है. और बस एक ही दुआ मांग रहा है कि हे भगवान ओमिक्रोन से सब की रक्षा कीजियेगा. टीकाकरण में अव्वल रहने वाले मोतीहारी का स्वास्थ्य महकमा इस बार लोगो के लिए दुआएं भी मांग रहा है. सवाल ये भी खड़ा होता है कि क्या अब सरकार को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है.