ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / कोरोना की चौथी लहर में बिहार में पहली मौत, पटना में एक बुजुर्ग...

कोरोना की चौथी लहर में बिहार में पहली मौत, पटना में एक बुजुर्ग की कोरोना से हुई मौत

29-Apr-2022 07:48 PM

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। कोरोना की चौथी लहर के बीच पटना में कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है।


पारस हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने भी कोरोना से मौत की पुष्टि की है। मृतक की उम्र 64 साल बतायी जा रही है जो फुलवारीशरीफ के रहने वाले थे। कोरोना की चौथी लहर में यह बिहार में पहला मामला है जिसमें कोरोना मरीज की मौत हुई है। 


बिहार में कोरोना की चौथी लहर के बीच एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद कोरोना संक्रमित अर्जुन प्रसाद 5 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तब उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वही राजभवन में प्रशासनिक सेवा के एक बड़े भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


कोरोना संक्रमण का मामला आते ही कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग तेज कर दी गई। मरीज के संपर्क में आए लोगों की कोरोना टेस्ट करायी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर अलर्ट है।


देश-दुनिया में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना से 28 अप्रैल को 60 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले डेढ़ गुना है। 27 अप्रैल को 39 लोगों की मौत हुई थी। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।


देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 2,496 लोग डिस्चार्ज हुए। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या भी 17,801 पर पहुंच गई है। बीते दिन कोरोना के लिए 4.73 लाख सैंपल टेस्ट किए गए। इससे पहले, गुरुवार को 3,303 और बुधवार को 2,937 नए मामले दर्ज किए गए थे