ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

पटना में बिजली उपभोक्ता बिल का इंतजार ना करें.. कोरोना के कारण मीटर रीडिंग नहीं होगी, ऐसे मिलेगा एवरेज बिल

पटना में बिजली उपभोक्ता बिल का इंतजार ना करें.. कोरोना के कारण मीटर रीडिंग नहीं होगी, ऐसे मिलेगा एवरेज बिल

18-Mar-2020 08:10 AM

PATNA : राजधानी पटना में पेसू क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को इस बार बिजली बिल नहीं मिलेगा। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिजली कंपनी मुख्यालय ने सभी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता को मीटर रीडिंग काम रोकने का निर्देश दिया है। बिजली कंपनी ने एवरेज बिलिंग करने का निर्देश भी जारी किया है। 


बिजली कंपनी के इस फैसले के बाद उपभोक्ता अब इस बात को समझ ले कि उन्हें इस बार बिजली का बिल अप टू डेट नहीं मिलेगा. अगर आपको बिजली का बिल चाहिए तो रजिस्टर्ड नंबर से बिजली कंपनी के मोबाइल नंबर 7666008833 पर मिस्ड कॉल देना होगा. मिस्ड कॉल देते ही आपको एवरेज बिल की जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा आप बिल के लिए बिजली कंपनी की वेबसाइट www.sbpdcl.co.in पर भी जा सकते हैं.


बिजली कंपनी पहले से ही मीटर रीडरो की हड़ताल का सामना कर रही है. हालांकि मीटर रीडिंग के काम में कार्यपालक अभियंता को लगाया गया था, लेकिन अब कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए एवरेज बिलिंग का फैसला लिया गया है. बिजली कंपनी ने पदाधिकारियों और कर्मियों को दो ग्रुप में बैठकर अपनी सेवा लेने का फैसला किया है. कोरोना वायरस को देखते हुए बिजली कंपनी मुख्यालय में कार्य पदाधिकारी और कर्मचारी अल्टरनेट डे पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं