Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला
08-Aug-2020 06:55 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में चुनाव का पहला बिगुल बज गया है। बिहार में पंचायत के 21 खाली पदों के लिए 26 और 27 अगस्त को चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी निर्वाची पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
दरअसल राज्य में 21 खाली पदों पर चुनाव कराए जाने हैं इनमें जिला परिषद उपाध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, उप मुखिया और उप सरपंच के पद खाली हैं। इसके पहले बिहार में पैक्स के चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। पैक्स चुनाव स्थगित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग में बाढ़ का हवाला दिया था लेकिन अब पंचायत के खाली पदों के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सारण में जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ लखीसराय, रोहतास, वैशाली, भागलपुर, बक्सर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, पश्चिम चंपारण, दरभंगा और कैमूर में खाली पड़े पंचायत के पदों पर चुनाव कराने का निर्देश दिया है। कोरोना संक्रमण के बीच ऐसा पहली बार होगा कि वोटिंग कराई जाए। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है लगातार इस बात पर मंथन जारी है कि चुनाव कराए जाएं या नहीं लेकिन बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने अब पंचायत के चुनाव कराने का फैसला किया है।