ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / कोरोना काल में कैसे चलेगा संसद का मानसून सत्र, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के...

कोरोना काल में कैसे चलेगा संसद का मानसून सत्र, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ स्पीकर ओम बिरला ने किया मंथन

09-Jun-2020 06:49 PM

DELHI : कोरोना काल में संसद का मानसून सत्र कैसे चलाया जाए, इसे लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है. राज्यसभा के सभापति सह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक की है. बैठक में दोनों के बीच संसद के मानसून सत्र को लेकर अलग-अलग विकल्पों पर विचार किया गया है. संसद के मानसून सत्र में कई विधाई कार्यों को निपटाया जाना है. सरकार की तरफ से कई विधेयक भी लाए जाने हैं, लिहाजा अब इसके स्वरूप को लेकर चर्चा हो रही है.


मानसून सत्र के दौरान संसद के अंदर लोकसभा या राज्यसभा में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अगर पालन किया गया, तो सभी सांसदों का बैठ पाना असंभव है. लोकसभा के सेंट्रल हॉल में अगर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सांसदों को बैठाया जाएगा, तब भी केवल 100 सांसद ही वहां बैठ पाएंगे. राज्यसभा में सदन के अंदर 245 की जगह केवल 7 सांसदों को ही जगह मिल पायेगी. इस स्थिति को देखते हुए आज उपराष्ट्रपति और स्पीकर ओम बिरला के बीच गहन चर्चा हुई.


मानसून सत्र को लेकर विकल्प पर चर्चा के दौरान विज्ञान भवन को लेकर भी विचार आया लेकिन यहां भी सांसदों का सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठ पाना असंभव है. सूत्र बता रहे हैं कि एक अन्य विकल्प पर भी चर्चा हुई कि कुछ सांसदों को दर्शक दीर्घा में बैठाया जाए, लेकिन इससे भी सदन के अंदर पूरी संख्या बल को एडजस्ट कर पाना मुश्किल होगा. अब इस बात पर माथापच्ची हो रही है कि इस संसद का सत्र वर्चुअल तरीके से कैसे चलाया जाये.