ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला

Home / news / कोरोना काल में मेयर की कुर्सी बचा पाएंगी सीता साहू? अविश्वास प्रस्ताव पर...

कोरोना काल में मेयर की कुर्सी बचा पाएंगी सीता साहू? अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग आज

31-Jul-2020 07:06 AM

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू क्या अपनी कुर्सी बचा पाएंगी? यह आज का सबसे बड़ा सवाल है। दरअसल मेयर सीता साहू के खिलाफ विपक्षी पार्षदों ने जो अविश्वास प्रस्ताव मूव किया है उस पर आज वोटिंग होनी है। सीता साहू के विरोधी खेमे ने अपने साथ 55 पार्षदों के होने का दावा किया है। 41 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है जबकि मेयर गुट का दावा है कि उसके पास 45 पार्षद हैं। 


मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए 12:30 बजे से निगम की बैठक बुलाई गई है। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 12:30 बजे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक फिर शुरू होगी। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बैठक के लिए सशर्त अनुमति दी है। इस दौरान वोटिंग कराने वाले प्रशासनिक अधिकारी पीपीई किट पहने नजर आएंगे।


कुर्सी बचाने के लिए मेयर गुट की तरफ से बीती रात पार्षदों को मनाने का सिलसिला जारी रहा। लगातार मेयर गुट दांवपेच का इस्तेमाल करते हुए नाराज पार्षदों को मनाने में जुटा रहा। विरोधी गुट का नेतृत्व करने वाले पूर्व डिप्टी में विनय पप्पू के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मेयर सीता साहू ने राहत की सांस जरूर ली होगी लेकिन इस सबके बावजूद नतीजा आज वोटिंग के बाद ही सामने आएगा। मेयर खेमे की तरफ से लगातार इस बात का प्रचार भी किया गया कि विरोधी खेमे की बैठक में जाने से कोरोना का संक्रमण हो सकता है। पार्षदों को विरोधी खेमे से दूरी बनाने के लिए भी लगातार मैसेज भिजवाए गए लेकिन अब वक्त फैसले का है और इंतजार अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग खत्म होने का।