Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
06-Jan-2022 01:56 PM
PATNA : देश में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ती जा रही है. वहीं मंत्रियों में कोरोना संक्रमण का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है.
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने खुद को पूरी तरह आइसोलेट कर लिया है. मेरे संपर्क में आए लोगों से निवेदन है कि सतर्कता बरतते हुए जरूरी कदम उठाएं.वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. उन्होंने भी खुद ट्वीट करके जानकारी दी है.
देश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है इसके साथ कोरोना का नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस बढ़ रहे है. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है. जिसमें 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है. और दुसरे स्थान पर दिल्ली है जहां 465 मरीजों है. ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं.