सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Mar-2022 12:09 PM
PATNA : एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान के लिए आज का दिन खराब रहा. विधानसभा में कार्यवाही के दौरान आज उन्हें 2 दफे स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से डांट लग गई. दरअसल, ओवैसी की पार्टी के विधायक अख्तरुल इमान पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सदन में हंगामा कर रहे थे. इस दौरान उन्हें विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने समझाते हुए बैठा दिया था. लेकिन ने शून्यकाल के दौरान एक बार फिर अख्तरुल इमान ने कोरोना गाइडलाइन का मामला विधानसभा में उठाया तो उन्हें फटकार लग गई.
दरअसल, अख्तरुल इमान ने विधानसभा में यह सवाल उठाया था कि क्या बिहार में कोरोना खत्म हो चुका है और अगर कोरोना का प्रोटोकॉल खत्म हो चुका है तो सरकार ने इसके बारे में कब आदेश से जारी किया. अगर सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ तो फिर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन विधानसभा में क्यों नहीं किया जा रहा है.
इसके बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा नाराज हो गए. स्पीकर ने कहा कि आपको खुद कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए. आप अगर खुद पालन करते तो सकारात्मक माना जाता. अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मैं मास्क लगाकर सदन में आता हूं. मेरे आस-पास के लीग मुझसे दूरी बनाकर बैठते हैं.
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि अभी कोरोना कॉल खत्म नहीं हुआ है और ना ही ऐसा कोई आदेश जारी हुआ है. सदन में इस मसले को लेकर काफी देर तक शोर शराबा देखा गया. लेकिन स्पीकर से फटकार लगने के बाद विधायक अपनी जगह पर चुपचाप बैठ गए.