Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
11-Apr-2020 11:38 AM
By Awnish
MOTIHARI : कोरोना से अबतक सुरक्षित चम्पारण में महामारी फैलाने की साजिश विदेश की धरती नेपाल से किया जा रहा है। यह साजिश नेपाल के एक कुख्यात तस्कर ने किया है। 'कोरोना बम' के रुप में इन्हें चम्पारण में प्रवेश कराने की साजिश करने और तैयारी करने की सूचना मिल रही है। इसके बाद जिल प्रशासन अलर्ट मोड में है । बॉर्डर इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गयी है।
गुप्त सूचना के बाद एसएसबी के पनटोका कमांडेन्ट ने केन्द्र और राज्य सरकार के साथ-साथ चम्पारण के सभी एसपी और डीएम को भेजा है,जिसके बाद से सीमा पर चौकसी को कडी कर दी गयी है।लॉक डाउन के बाद से चम्पारण में प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगी हुई है। जिस कारण सीमा पार नेपाल में सैकडों की संख्या में बिहारी लोग फंसे हैं।जिन्हें पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन की वार्ता के बाद नेपाल में कोरेन्टाइन किया गया है।
इस बावत पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि देश में लॉक डाउन लागू है जिसके तहत केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। नेपाल सीमा से किसी को भी आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। साथ ही खुली सीमा होने के कारण ग्रामीण इलाकों में भी एसएसबी को चौकसी करने को कहा गया है। साथ ही इस चौकसी के लिए रक्सौल और सिकरहना के डीएसपी और एसडीओ को भी सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
मालूम हो कि एसएसबी के पनटोका के कमान्डेंट के पत्र ने प्रशासनिक महकमे में हडकम्प सा मचा दिया है। पत्र में कहा गया है कि गुप्तचर एजेंसी की सूचना के अनुसार नेपाल के कुख्यात तस्कर जामिल मुखिया कोरोना बम का प्रयोग कर चम्पारण सहित पूरे देश और राज्य में कोहराम मचाना चाहता है। उसने पचास लोगों की टीम को चम्पारण के रास्ते देश में भेजने की तैयारी कर रखी है। इस सूचना के बाद चम्पारण में हाई अलर्ट किया गया है।