कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव
12-Dec-2019 11:21 AM
PATNA: बिहार इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों को चेक करने के लिए 21 हजार से ज्यादा कंप्यूटर एक्सपर्ट्स नियुक्त किये जाएंगे. मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपी चेकिंग के लिए कंप्यूटर के जानकारों को अपॉइंट किया जाएगा. जिससे कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी आने के साथ इसकी एंट्री भी कंप्यूटर पर हो सकेगी.
बिहार बोर्ड ने पहले सभी जिलों में 18 हजार 28 मार्क्स पोस्टिंग पर्सनेल (एमपीपी) को नियुक्त करने के लिए कंप्यूटर टीचर्स और कंप्यूटर ऑपरेटर्स की लिस्ट मांगी थी. जिसके बाद 3550 और कंप्यूटर के जानकार की जरूरत बताई गई. लिहाजा कॉपी चेकिंग के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर 21 हजार से ज्यादा कंप्यूटर एक्सपर्ट्स की नियुक्ति की जाएगी.
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने इस साल से ऑनलाइन मूल्यांकन मेथड को लागू किया है. इसके तहत कॉपियों की जांच की जाएगी फिर उसकी एंट्री कंप्यूटर पर की जाएगी. कॉपी चेकिंग के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए बिहार बोर्ड ने मार्क्स पोस्टिंग पर्सनेल को मूल्यांकन केंद्रों पर रखने की व्यवस्था इसी साल से लागू की है.