Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
07-Aug-2020 07:16 AM
PATNA :पटना प्रमंडल के अब कंटेनमेंट जोन में रहने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जाएगा. जिसे लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी डीएम को निर्देश दे दिया है. प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया है.
उन्होंने सभी डीएम को स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने और नियमित मॉनिटरिंग कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि कंटेनमेंट जोन मुक्त होने के बाद एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले.
इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि पटना प्रमंडल में गुरुवार को 13570 लोगों की कुरोना जांच हुई. पटना जिले में 3958, रोहतास में 3334, बक्सर में 2032, नालंदा में 1847 और भोजपुर में 1584 लोगों की जांच हुई. और तेजी से जांच हो इसके लिए लगातार समीक्षा भी की जा रही है. उन्होंने खुद ही लोगों से पास के स्वास्थ केंद्र पर जाने की अपील की है. प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था और कुशल प्रबंधन के कारण कोरोना मरीज प्रतिदिन तेजी से ठीक हो रहा है, गुरुवार को पटना प्रमंडल में 540 लोग ठीक हुए हैं.