ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता के घर से पीडीएस का चावल और गेहूं बरामद, पहचान छिपाने के लिए बदला बोरा

31-May-2020 08:23 PM

By Ranjit

MOTIHARI : कोरोना संकट के बीच  केंद्र और राज्य सरकार गरीबो की मदद के लिये मुफ्त और सस्ते दर पर अनाज दे रही है लेकिन सरकार की इस मंशा को जनप्रतिनिधि ही पलीता लगा रहे हैं। पीडीएस का अनाज कालाबाजारी कर बेचा जा रहा है जिसे सस्ते दरों पर खरीद कर नेता गरीबों के बीच वाहवाही लूटने के चक्कर में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक स्थानीय कांग्रेस नेता के घर से भारी मात्रा में पीडीएस का अनाज बरामद किया गया है।


मामला मोतिहारी नगर के वार्ड नं 38 का है जहां कांग्रेस नेता हरि सिंह के घर से भारी मात्रा में चावल और गेहूं को बरामद किया गया है। बरामद अनाज जनवितरण प्रणाली के माध्यम से गरीबों के बीच वितरण किया जाना था।कांग्रेस नेता हरि सिंह के घर से करीब 130 बोरा चावल और गेहूं बरामद किया है।


बताया जा रहा है कि जिस कांग्रेस नेता के घर से अनाज बरामद हुआ है,उनके घर मे किरायेदार के रूप में पुलिस और अन्य विभागों के कई अधिकारी रहते है। लेकिन किसी अधिकारी ने इसकी सुध नही ली। वहीं हरि सिंह ने बताया कि गरीबों में खाद्य सामग्री का वितरण करने के लिए इसे उन्होनें बाजार से खरीदा है। कोरोना संकट के बीच वे अपने स्तर से गरीबों के बीच लगातार अनाज का वितरण कर रहे हैं।


इस पूरे मामले पर सदर एसडीओ प्रिय रंजन राजू ने बताया कि 130 बोरा गेहूं और चावल बरामद किया गया है।जो प्रथम दृष्टया सरकारी अनाज जो गरीबो में वितरण किया जाता है वहीं है। जिसकी पहचान को छुपाने के लिये बोरे को बदल दिया गया है। वहीं मोतिहारी नगर के आपूर्ति पदाधिकारी सह बीडीओ इंदुबाला सिंह ने बताया कि जहां अधिकारियों का निवास है उस स्थान पर सरकारी अनाज का भारी मात्रा में मिलना जांच का विषय है।