ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / कांग्रेस ने विशेष राज्य के मुद्दे को बताया गैर जरूरी, कहा.. इससे ज्यादा...

कांग्रेस ने विशेष राज्य के मुद्दे को बताया गैर जरूरी, कहा.. इससे ज्यादा जरूरी स्वास्थ्य और शिक्षा है

20-Feb-2022 11:20 AM

By ASMEET SINHA

PATNA : बिहार में विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा जेडीयू छोड़ना नहीं चाह रही तो बीजेपी इसे बार-बार नकार रही है. यहीं अब कांग्रेस ने भी बीजेपी के राह पर चलते हुए विशेष राज्य के दर्जे पर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने जातीय जनगणना और स्पेशल स्टेटस के मुद्दे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ राजनीतिक दल गैर जरूरी मुद्दों पर ही बात करते हैं.


उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना और स्पेशल स्टेटस की बात कई बार केंद्र सरकार ने ठुकरा दी है. अब इन विषयों पर सिर्फ राजनीति होती है. इन विषयों से ज्यादा जरूरी स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर करने की जरूरत है बिहार में. गैर जरूरी मुद्दों को बार-बार उठाने से कोई फायदा नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष का एक मुद्दे पर एकजुट होना जरूरी है.


वहीं झारखंड में भोजपुरी और मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषा की सूची से बाहर करने पर कांग्रेसी एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि झारखंड सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस पार्टी यह आग्रह कर रही है. बिहार-झारखंड का पुराना रिश्ता है और बोलचाल की भाषा उन लोगों की मगही और भोजपुरी है.


जदयू का यह कहना कि कांग्रेस सत्ता में है दबाव बनाएं इस विषय पर कांग्रेसी एमएलसी ने कहा कि किस तरह से दबाव बनाया जाता है वह जदयू बताएं. क्योंकि केंद्रीय सत्ता में जदयू बीजेपी भी है और बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग जदयू कर रही है. इस मांग को लेकर भी जदयू बीजेपी पर किस तरह से दबाव बनाएगी वह पहले बताएं. सिर्फ बयान देकर अपना पल्ला झाड़ने से काम ना चलाए जदयू.