ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / Congress ने RJD के अहंकार को दिया जवाब, विधायक शकील अहमद बोले.. तेजस्वी...

Congress ने RJD के अहंकार को दिया जवाब, विधायक शकील अहमद बोले.. तेजस्वी जब कमजोर महसूस करेंगे तो खुद आएंगे

06-Feb-2022 02:51 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से बिहार विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है उसे लेकर आरजेडी ने कांग्रेस को तरजीह नहीं दी। आरजेडी की तरफ से तवज्जो नहीं मिलना कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रहा है। अब कांग्रेस के नेता खुलकर आरजेडी की नियत पर सवाल भी उठाने लगे हैं।


कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान ने आरजेडी की मंशा पर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस विधायक ने कहा है कि जब भी सांप्रदायिक ताकतों से मुकाबला करने की बारी आई कांग्रेस ने ऐसे क्षेत्रीय दलों का साथ दिया, लेकिन अब जब आरजेडी ने विधान परिषद चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है तो यह आशंका नजर आ रही है कि कहीं न कहीं तेजस्वी यादव बीजेपी को मजबूत करना चाहते हैं। बिहार में अगर महागठबंधन अपने स्वरूप में नहीं रहा तो इसका सीधा फायदा एनडीए को मिलेगा और बीजेपी जैसी सांप्रदायिक शक्ति बिहार में मजबूत होगी।


इतना ही नहीं कांग्रेस के विधायक ने आरजेडी के रवैए पर भी सख्त ऐतराज जताया है। शकील अहमद ने कहा है कि आरजेडी जब भी मजबूत होती है वह आंख दिखाने लगती है, मौजूदा हाल भी ऐसा ही है। आरजेडी का मजबूत होना यह बता रहा है कि वह बिहार में अपने सहयोगियों को साथ लेकर नहीं चलती।


महागठबंधन में चल रही सियासत के साथ-साथ कांग्रेस विधायक ने पार्टी के अंदर भी संगठन के स्वरूप को लेकर अहम राय रखी है। कांग्रेस विधायक ने कहा है कि जो सामाजिक समीकरण है, उसका कांग्रेस के संगठन में ख्याल रखा जाना चाहिए। हर तबके के लोगों को भागीदारी मिले यह सुनिश्चित करना नेतृत्व का काम है।