ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / कांग्रेस ने बंटी चौधरी को सिकंदरा सीट से दिया टिकट, महावीर की जन्मस्थली...

कांग्रेस ने बंटी चौधरी को सिकंदरा सीट से दिया टिकट, महावीर की जन्मस्थली से पिछली बार भी मारे थे बाजी

06-Oct-2020 09:15 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नें अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं. पार्टी ने कई उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल दे दिया है. सिकंदरा विधानसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर से युवा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी पर भरोसा जताया है. कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने मंगलवार को बंटी चौधरी को पार्टी का सिंबल सौंपा. बंटी चौधरी बुधवार को इस सीट से नामांकन भरेंगे.


सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में ही क्षत्रिय कुंड ग्राम जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्मस्थली है. पिछली बार इस सीट से बंटी चौधरी भारी मतों से विजयी हुए थे. 2015 के चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी और इस सीट से सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी 7990 वोटों के भारी अंतर से जीतने में कामयाब हुए थे. इन्होंने लोजपा के सुभाष चंद्र बोष को हराया था. सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी को 59092 वोट मिले थे, जबकि सुभाष चंद्र बोस को 51102 वोट मिले थे.


news image


जमुई जिले की सिकंदरा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. यह अनुसूचित जाति बाहुल्य सीट है. भगवान महावीर की जन्मस्थली होने के कारण इस इलाके का धार्मिक महत्व भी है. यहां साल भर जैन तीर्थयात्री, महावीर की आराधना करने पहुंचते हैं. आपको बता दें कि 2015 के चुनाव हलफनामे के मुताबिक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी पेट्रोल पम्प के मालिक हैं. उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है. उनके पास 19 लाख रुपये की संपत्ति है और करीब 12 लाख रुपये की देनदारी है. बंटी चौधरी अच्छे छवि के नेता माने जाते हैं. इनके उपर कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज है. 


news image