BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
28-Sep-2020 03:23 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद महागठबंधन में भूचाल मचा है. पहले मांझी फिर कुशवाहा और अब कांग्रेस आरजेडी को आंख दिखा रही है कि वे महागठबंधन से अलग हो जायेंगे. कांग्रेस नेताओं के बयानबाजी के बाद आरजेडी ने भी कांग्रेस के ऊपर पलटवार किया है. आरजेडी ने सीधे तौर पर कांग्रेस को चेतावनी दी है कि 58 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़े या महागठबंधन से बाहर हो जाये.
राजद ने कांग्रेस को बिहार विधानसभा चुनाव में साफ कर दिया कि वह 58 सीट विधानसभा की देगी. साथ ही साथ एक लोकसभा की सीट वाल्मीकिनगर का भी कांग्रेस को दिया जायेगा. अगर कांग्रेस पार्टी गठबंधन में इन सीटों के साथ चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस को आगे फायदा होगा. बिहार में सबसे बड़ा दल आरजेडी है. देश में जब भी लोकसभा का चुनाव होता है तो कांग्रेस की अगुवाई में चुनाव लड़ती है तो राज्य के चुनाव में कांग्रेस क्यों नहीं लड़ रही.
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरीके से एकजुट है और हम सब लोग मिल बांटकर चुनाव लड़ेंगे. वही मृत्युंजय तिवारी ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि आप अपनी जमीनी हकीकत भी देख लीजिये. ज्यादा सीटों की डिमांड करने से कुछ नहीं होता है. यानी आरजेडी ने कांग्रेस को उसकी औकात बताते हुए या चेतावनी दे दी कि विधानसभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना है, तो राजद के पीछे चलना होगा, नहीं तो अपने रास्ते अलग-अलग होंगे.