ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग, 19 को आएंगे नतीजे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग, 19 को आएंगे नतीजे

28-Aug-2022 06:48 PM

DELHI : लंबे समय से टाले जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का आखिरकार आज एलान कर दिया गया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर फैसला लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आगामी 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे जबकि 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।  चुनाव के लिए 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा जबकि 24 से 30 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस मुख्यालय में नामांकन होगा।


कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सभी प्रदेश कार्यालयों में 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 9 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अध्यक्ष के चुनाव के लिए 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक कैंपेन चलाए जा सकते हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। फिलहाल वे इलाज के लिए विदेश गई हैं, जहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वे इस बैठक में शामिल हुईं। राहुल गांधी समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल हुए।


ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेसी एक बार फिर राहुल गांधी पर पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए दबाव बना सकते हैं हालांकि राहुल गांधी ने पहले ही अध्यक्ष पद को लेकर अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी गैर गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी सहमति दी है हालांकि यह भी चर्चा है कि अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी भी अपना नॉमिनेशन दाखिल कर सकती हैं।