ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / कोल इंडिया में जल्द होगी 9 हजार पदों पर बहाली, जाने पूरा डिटेल

कोल इंडिया में जल्द होगी 9 हजार पदों पर बहाली, जाने पूरा डिटेल

19-Sep-2019 10:59 AM

By 3

DESK : आर्थिक मंदी की खबर के बीच कोल इंडिया से राहत की खबर आ रही है. नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. कोल इंडिया जल्द ही 9000 पदों पर वैकेंसी लाने जा रही है. पिछले एक दशक में कंपनी की सबसे बड़ी भर्ती होगी. 9000 पदों में से 4000 पद एक्जीक्यूटिव कैडर के हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोल इंडिया के एक सीनियर एग्जिक्युटिव ने बताया कि 'कई सालों से पद खाली हैं. उनके लिए कोल इंडिया एक साल में ही इतनी भर्ती करने जा रहा है, जितनी अब तक एक दशक में हुई है. पिछले साल सिर्फ 1200 लोगों की भर्ती हुई थी.' '4000 एग्जिक्युटिव में से 900 की भर्ती जूनियर कैटिगरी में विज्ञापन और इंटरव्यू के आधार पर होगी. 400 की भर्ती कैंपसों से होगी और 100 अन्य जैसे मेडिकल अफसर के पद पर भर्ती होगी. कंपनी करीब 2,200 अतिरिक्त एग्जिक्युटिव की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से करेगी.' 'कोल इंडिया के कोयला उत्पादन करने वाली सात सबसिडीयरी कंपनियां 5000 कामगारों और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करेगी. 2,300 ऐसे लोगों की भर्ती की जाएगी जिनकी जमीन परियोजनाओं के लिए ली गई थी. जो स्टाफ रिटायरमेंट से पहले गुजर गए हैं, उनके परिवार से 2,350 लोगों की भर्ती की जाएगी और करीब 4000 को गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी.'